• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता के समर्थन में चला डोर-टू-डोर जनसंपर्क

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
9 Views

कटरा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता के समर्थन में चला डोर-टू-डोर जनसंपर्क


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
कटरा नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सोनम गुप्ता के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मोहल्लों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन और वोट की अपील की।

अभियान के दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम मोहल्ला तहबारगंज, गांधीनगर और कहरान सहित कई क्षेत्रों में पहुंची। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को बताया तथा सोनम गुप्ता को विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान ओमकार कश्यप, विश्वनाथ त्रिपाठी, नीरज मोहन सिंह, सर्वेश दीक्षित, सूरज कश्यप और सत्यदेव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही सत्यदेव शर्मा, गंगा सहाय, छोटे लाल, महेंद्र, रामवीर, रविन्द्र, ओमप्रकाश, राजीव त्रिपाठी, विनोद और पवन समेत अन्य समर्थकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल है और जनता विकास के मुद्दों पर वोट करेगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का उत्साह भी देखने को मिला, जिससे प्रत्याशी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!