कटरा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का 22 अप्रैल को होगा उद्घाटन, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा /शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव हेतु हो चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी प्रत्याशी भरत पटेल को जिताने उद्देश्य को लेकर संगठन को मजबूती देने के लिए 22 अप्रैल को चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खाँ, एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) राजपाल कश्यप तथा पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद आंवला नीरज मौर्य, पूर्व विधायक कटरा राजेश यादव, पूर्व विधायक तिलहर रोशन लाल वर्मा तथा पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
इसके अलावा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, डॉ. भरत पटेल, पूर्व चेयरमैन कटरा सुकेश गुप्ता, नदीम अंसारी एवं पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पार्टी की ओर से क्षेत्र की सम्मानित जनता से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर भी चर्चा की संभावना है।
