• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिर्वा तहसील समाधान दिवस में सुनी गईं जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
8 Views

तिर्वा तहसील समाधान दिवस में सुनी गईं जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज, उत्तर प्रदेश।
जनपद कन्नौज की तहसील तिर्वा में शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया।

समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भी कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिससे उन्हें शीघ्र न्याय की उम्मीद जगी।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!