• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में डॉ. पूजा कसाना का तूफानी जनसंपर्क, विकास के मुद्दों पर मांगा समर्थन

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
8 Views

मीरानपुर कटरा में डॉ. पूजा कसाना का तूफानी जनसंपर्क, विकास के मुद्दों पर मांगा समर्थन


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कस्बे में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में डॉ. पूजा कसाना ने नगर के विभिन्न वार्डों में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान डॉ. पूजा कसाना ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई, जिससे अभियान में उत्साह साफ झलक रहा था। कई स्थानों पर स्थानीय महिलाओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत भी किया, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा दिखाई दिया।

डॉ. कसाना ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नगर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने, मजबूत सड़कों का निर्माण और जल निकासी के लिए पुख्ता नाली व्यवस्था को अपने प्रमुख एजेंडे में शामिल बताया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता ने यदि उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ नगर की समस्याओं का समाधान करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार नगरवासियों से मिला सहयोग और समर्थन उनके लिए प्रेरणास्रोत है। इस बार भी उन्होंने सभी वर्गों से एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की, ताकि मीरानपुर कटरा के विकास को नई दिशा मिल सके।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर उनके सामने रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने भरोसा दिलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद का यह उपचुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है, और डॉ. पूजा कसाना का यह सघन जनसंपर्क अभियान चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!