• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में महाऋषि कश्यप जयंती पर भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

ByTen News One Desk

Apr 19, 2026
5 Views

मीरानपुर कटरा में महाऋषि कश्यप जयंती पर भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ


टेन न्यूज़ ii 19 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
मीरानपुर कटरा के श्रीरामलीला मेला मैदान में महाऋषि कश्यप जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने महाऋषि कश्यप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि वैदिक पुराणों के अनुसार सृष्टि की रचना में महाऋषि कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे सप्तऋषियों में प्रमुख स्थान रखते हैं और सृष्टि के आधार स्तंभ माने जाते हैं। उन्होंने कश्यप समाज से महाऋषि कश्यप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महाऋषि कश्यप के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान प्रभारी मंत्री और सांसद का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, सर्वेश कश्यप, राजीव कश्यप, राजेश कश्यप, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, लल्ला एडवोकेट, अमित मिश्रा, ओमकार कश्यप तथा प्रधान बबलेश कश्यप सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और महाऋषि कश्यप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन स्थल श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!