• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर के मुशायरे में शायरों ने बांधा समां, रात भर गूंजती रहीं शायरी की महफिल

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
19 Views

तिलहर के मुशायरे में शायरों ने बांधा समां, रात भर गूंजती रहीं शायरी की महफिल


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)
तिलहर। बीती रात बज़्म अरबाब-ए-सुखन की ओर से मोहल्ला घेर चौबा स्थित गुलशन मैडम के आवास पर माहाना तरही मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया। इस मुशायरे में तिलहर के साथ-साथ शाहजहांपुर और मीरानपुर कटरा के शायरों ने शिरकत कर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

मुशायरे की अध्यक्षता शकील तिलहरी ने की, जबकि संचालन रईस तिलहरी ने किया। मुख्य अतिथि स्वर्गीय शायर हमीद तिलहरी के साहबजादे आरिफ हमीद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मसूद हसन खां ने नात-ए-पाक से किया।

मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उस्मान आबिद, साजिद सफदर, रेहान ताबिश, फरीद तिलहरी, शमशाद आतिफ, वहीद तिलहरी, फैजान तिलहरी, हसीब चमन, शरीफ आलम और सिफत कटरावी सहित कई शायरों ने सामाजिक, मानवीय और प्रेम विषयों पर आधारित शायरी पेश कर खूब वाहवाही लूटी।

इसके अलावा शकील तिलहरी, खलीक शौक, गुलशन जहां गुलशन और रईस तिलहरी ने भी अपने-अपने कलाम पेश किए।

मुशायरे में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे, जिनमें रईस मन, अनस खान, अरमान अली, महमूद हसन, आमिर मियां, साजिद खान, राहत खान सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में बज़्म के सेक्रेट्री शमशाद आतिफ ने सभी अतिथियों, शायरों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!