• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
11 Views

रायबरेली में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार


टेन न्यूज ii 20 अप्रैल 2026 ii वसीम खान ब्यूरो
रायबरेली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली और ऊंचाहार पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और अस्पतालों के बाहर पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही मास्टर चाबी से बाइक चोरी कर लेते थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी चोरी की बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर बदल देते थे, ताकि उन्हें आसानी से बेचा जा सके।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम काफी समय से इस गिरोह की तलाश में जुटी थी। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!