हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा रेफर
टेन न्यूज ii 29 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल *औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी एक युवक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगा रहा था।
तभी युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजन ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।चिकित्सक ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी शटरिंग कारीगर अवनीश 36 वर्ष पुत्र जीवालाल रविवार को शहर में ही एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लग रहा था। उसी समय हथौड़ी अचानक छत के ऊपर से निकली 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन के तार में टच हो गई, युवक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी होने पर उसके सहयोगी आशीष कुमार ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने युवक को गंभीर हालत में देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर चिचौली रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।
