• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
8 Views

तिलहर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मोहल्ला निजामगंज स्थित परशुराम धाम से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो नगरवासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनीं।

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकली इस शोभायात्रा में भगवान परशुराम एवं राम दरबार की सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा बारह पत्थर, बिरियागंज, पोटरगंज, सर्राफा मार्केट, बजाजा मार्केट, मोहल्ला दातागंज, मौजमपुर, पंजाबी कॉलोनी, नगर पालिका रोड एवं मुख्य बाजार से होकर पुनः परशुराम धाम पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि एवं अधिवक्ता शीलेंद्र मोहन मिश्रा ने जलपान कराते हुए स्वागत किया, वहीं मानव जीवन कल्याण समिति के अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने भी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व अधिवक्ता श्रीश चंद्र मिश्रा, बीडी शर्मा, सचिन शर्मा, आशीष शर्मा, कैलाश चंद्र मिश्रा, राधा रमण मिश्रा, डॉ. प्रमोद मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों को भगवान परशुराम का चित्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बीडी शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम द्वारा स्थापित न्याय और संघर्ष के मार्ग पर चलकर समाज में एकता व सद्भाव को मजबूत करना आवश्यक है।

शोभायात्रा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू, पंडित अजीत शर्मा, शीलेंद्र मोहन मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, वीर दीक्षित, राजदीपक शर्मा, जय प्रकाश द्विवेदी, शिवम शर्मा, शेरा पंडित, हैप्पी मिश्रा, देवेंद्र पांडे, राजीव, शैलेंद्र, दीपक शर्मा, अरुण यादव चैनू, प्रदीप पाठक, प्रमोद मिश्रा, अमर सिंह यादव, कृष्णा गंगवार, प्रमोद गंगवार, अमुक सक्सेना, धर्मेंद्र यादव, अनुज द्विवेदी, मुन्ना द्विवेदी, राजू पंडित, चंद्रकांता त्रिवेदी, राजाराम गुप्ता, अनुज यादव, संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!