• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट कांड का खुलासा, मुठभेड़ में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
3 Views

औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट कांड का खुलासा, मुठभेड़ में तीन अभियुक्त गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। थाना दिबियापुर, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लूट के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लैपटॉप, आधार कार्ड की छाया प्रति, 2 बैग, 2 लाख 53 हजार 200 रुपये नकद, 2 तमंचा .315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

घटना के संबंध में वादी बृजेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर 18 अप्रैल 2026 को थाना दिबियापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई।

19 अप्रैल को हीरा का पूर्वा पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध अपाचे बाइक दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में शिवम के दोनों पैरों और आशीष कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी असद उर्फ पोपे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बृजेश कुमार गुप्ता को लूटने की योजना बनाकर कई दिनों तक रेकी की थी। 17 अप्रैल को असैनी-बरू के बीच टक्कर मारकर उन्हें रोका और तमंचे के बल पर बैग, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया था।

पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!