• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग: हमीरपुर में NH-34 किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
3 Views

ब्रेकिंग: हमीरपुर में NH-34 किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii रिपोर्टर: अभय द्विवेदी | लोकेशन: जिला हमीरपुर
जनपद हमीरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एनएच-34 के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला।

घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास की बताई जा रही है, जहां राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, सीओ सदर व फील्ड यूनिट टीम भी मौजूद रही।

पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!