• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हमीरपुर ब्रेकिंग: यमुना पुल पर टक्कर के बाद युवक की संदिग्ध मौत

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
5 Views

हमीरपुर ब्रेकिंग: यमुना पुल पर टक्कर के बाद युवक की संदिग्ध मौत


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii रिपोर्टर: अभय द्विवेदी | लोकेशन: जिला हमीरपुर
जनपद हमीरपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना पुल पर दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर के बाद बड़ा हादसा सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक वाहन चालक नीचे यमुना नदी की रेत में जा गिरा।

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि विवाद के दौरान युवक को पुल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस बिंदु की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से युवक का शव बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!