• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत: पासिंग आउट परेड रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
4 Views

पीलीभीत: पासिंग आउट परेड रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो
पीलीभीत। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तावित पासिंग आउट परेड को लेकर आयोजित रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परेड की विभिन्न टुकड़ियों की चाल, अनुशासन, समन्वय और प्रस्तुति का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को परेड के दौरान शारीरिक दक्षता, एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही परेड मैदान की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को पूर्ण मनोयोग और उत्साह के साथ परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नताशा गोयल, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं प्रशिक्षकगण मौजूद रहे।
पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ: रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!