• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पंचायती राज दिवस पर कन्नौज बना मिसाल, मॉडल युवा ग्राम सभा का सफल आयोजन

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
4 Views

पंचायती राज दिवस पर कन्नौज बना मिसाल, मॉडल युवा ग्राम सभा का सफल आयोजन


टेन न्यूज़ ii अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2026 को तहसील छिबरामऊ क्षेत्र स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में मॉडल युवा ग्राम सभा एवं ELP-PDS प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ कन्नौज के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें 100 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, चेयरमैन हरिहर सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडे, एबीवीपी जिला महामंत्री शुभम विद्यार्थी एवं प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर सागर माहेश्वरी ने बताया कि मॉडल युवा ग्राम सभा उत्तर प्रदेश में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है, जिसकी शुरुआत कन्नौज से की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मॉडल युवा ग्राम सभा का सजीव मंचन किया, जिसमें सरपंच, सचिव, वार्ड सदस्य एवं ग्राम विकास अधिकारी की भूमिकाएं निभाते हुए ग्राम सभा की कार्यप्रणाली को प्रस्तुत किया। युवाओं ने सड़क, नाली, पानी, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी स्थानीय समस्याओं को उठाकर उनके समाधान भी सुझाए।

इसके साथ ही मनरेगा (MGNREGA) एवं ग्राम विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें रोजगार सृजन, GPDP एवं बजट प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट वक्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ एवं आयोजकों का विशेष योगदान रहा, जबकि संचालन अध्यापिका अंजना बाजपेयी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पंचायती राज व्यवस्था से जोड़ना और उन्हें जमीनी प्रशासनिक प्रक्रियाओं से परिचित कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!