• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सख्त निगरानी में हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा, शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

ByTen News One Desk

Apr 25, 2026
2 Views

सख्त निगरानी में हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा, शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण


टेन न्यूज ii 25 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़,
शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने गांधी फ़ैज़-ए-आम (जीएफ कॉलेज) और राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा परीक्षा कक्षों का गहन जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और नकलविहीन होनी चाहिए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, निगरानी और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जनपद के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिवस परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को भी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।

उपस्थिति विवरण:
प्रथम पाली: 5345 में से 4148 परीक्षार्थी उपस्थित, 1197 अनुपस्थित

द्वितीय पाली: 5345 में से 4338 परीक्षार्थी उपस्थित, 1007 अनुपस्थित

प्रशासन की सख्ती और निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!