• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

ByTen News One Desk

Apr 26, 2026
8 Views

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा


टेन न्यूज ii 26 अप्रैल 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक की शिनाख्त के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानपुर-औरैया रोड पर भाऊपुर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के सामने एक करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल 100 शैय्या अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल सूचना देकर पहचान कराने में सहयोग करें, ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!