• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर मां की मौत-बेटा गंभीर रेंफर

ByTen News One Desk

Apr 26, 2026
36 Views

अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर मां की मौत-बेटा गंभीर रेंफर


टेन न्यूज़ ii 26 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित ग्राम चिरूहूली ओवरब्रिज के समीप शनिवार को अपराह्न अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां- बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना ग्रस्त दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया। मृतक महिला के संबंध में मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को भेजीं गई।

थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम पाकर पुरवा निवासी सुनील कुमार 23 वर्ष पुत्र मानसिंह अपनी 60 वर्षीय मां चौवे देवी पत्नी मानसिंह के साथ शनिवार अपराह्न जनपद कानपुर देहात क्षेत्र के ग्राम रसधान के समीप अपनी ननिहाल अगोंसिया एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।

जैसे ही वह हाईवे रोड स्थित ग्राम चिरूहूली ओवरब्रिज के समीप पहुंचे उसी समय अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल मां-बेटा को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्र सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। इस आशय की प्रथम सूचना रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को भेजी गई। परिजन मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!