• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: पुलिस-मुठभेड़ में बदमाश घायल, दो साथी फरार

ByTen News One Desk

Apr 26, 2026
2 Views

रायबरेली: पुलिस-मुठभेड़ में बदमाश घायल, दो साथी फरार


डलमऊ में चेकिंग के दौरान हुई फायरिंग, अवैध तमंचा व बाइक बरामद


टेन न्यूज़ ii 26 अप्रैल 2026 ii वसीम खान ब्यूरो,
डलमऊ/रायबरेली। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डलमऊ थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, मकनपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। इस पर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश की पहचान नजमुद्दीन निवासी बरेली के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि घायल बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
— ब्यूरो, रायबरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!