• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बिजली की चिंगारी से गेहूं की पराली में लगी आग से बड़ा हादसा टला,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

ByTen News One Desk

Apr 28, 2026
3 Views

बिजली की चिंगारी से गेहूं की पराली में लगी आग से बड़ा हादसा टला,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू


टेन न्यूज ii 28 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योटरा स्थित गोहानी रोड पर रविवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गेहूं के खेतों की पराली में बिजली के तारों से उठी चिंगारी के कारण अचानक आग लग गई। जिससे आसपास खेतों के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्राम प्रधान क्योटरा द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचित किया और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जांच में सामने आया कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से चिंगारी से पराली में आग भड़क उठी। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां, सीएफओ तथा स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की संयुक्त मेहनत से आग पर काबू पाया गया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। और बड़ा हादसा होने से टल गया, पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!