• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर जनपद में निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, लापरवाही व भ्रष्टाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम

ByTen News One Desk

Apr 28, 2026
3 Views

शाहजहांपुर जनपद में निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, लापरवाही व भ्रष्टाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम


टेन न्यूज़ ii 28 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियंताओं एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं। उन्होंने तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करने, फोन कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव करने तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर सुरक्षित रखे जाएं तथा ट्रांसफार्मर खराब होने या लाइन लॉस की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत घरों में विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर की वॉल पेंटिंग कराई जाए, ताकि आमजन को जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। साथ ही विद्युत बिल संशोधन में किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में विद्युत चोरी एवं लाइन लॉस पर नियंत्रण के लिए विशेष टीम गठित कर गांवों में छापेमार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने तथा शेष आंगनबाड़ी केंद्रों में शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर, अधीक्षण अभियंता, एसडीओ एवं अवर अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!