• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से नाना की मौत, नाती सहित बाइक सवार भी गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Apr 28, 2026
5 Views

सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से नाना की मौत, नाती सहित बाइक सवार भी गंभीर घायल


टेन न्यूज ii 28 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की दोपहर में सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग एवं किशोर को टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलों को जब तक परिजन अस्पताल लाते तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जबकि किशोर व बाइक चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी हासिल की।

ग्राम रौतियापुर निवासी मिथलेश कुमार पुत्र पातीराम उम्र 65 अपने नाती कन्हैया पुत्र हरिशचंद्र के साथ रविवार को लक्ष्मी ढावा के सामने सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान इटावा की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद बाइक सवार शिवम पुत्र राजकुमार निवासी चिचौली भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मिथलेश एवं कन्हैया भी घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी मिथलेश के परिजनों व कोतवाली पुलिस एवं एम्बुलेंस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को औरैया के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि कन्हैया का उपचार किया गया। इसके अलावा बाइक सवार शिवम को भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक मूलरूप से जनपद इटावा के मानिकपुर निवासी मिथलेश कुमार अपनी बेटी के घर रौतियापुर में काफी समय से रह रहे थे। रविवार को वह अपने नाती कन्हैया को लेकर रोड की ओर आए और सड़क पार कर रहे थे कि तभी हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!