• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रसाद के नाम पर धोखा! नशीला पेड़ा खिलाकर वृद्धा के कान का बाला लेकर फरार, कार्रवाई से नाराज पीड़िता

ByTen News One Desk

May 2, 2026
30 Views

प्रसाद के नाम पर धोखा! नशीला पेड़ा खिलाकर वृद्धा के कान का बाला लेकर फरार, कार्रवाई से नाराज पीड़िता


टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026, ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
लोकेशन: औरैया
औरैया। जनपद के फफूँद थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने प्रसाद के नाम पर नशीला पेड़ा खिलाकर वृद्धा के कान का बाला पार कर दिया। घटना के बाद पुलिस की हल्की कार्रवाई से पीड़िता में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल की देर शाम कटोरी देवी पाल अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उनके पास पहुंचा और प्रसाद बताकर उन्हें पेड़ा खिला दिया। पेड़ा खाने के कुछ देर बाद वृद्धा अर्धबेहोशी की स्थिति में पहुंच गईं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उनके कान का बाला उतारकर मौके से फरार हो गया।

सुबह जब परिजनों ने वृद्धा को अचेत अवस्था में देखा तो उनके कान का बाला गायब मिला। होश में आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई, लेकिन गंभीर आरोपों के बावजूद उस पर सख्त कार्रवाई न करते हुए शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।

इस कार्रवाई से नाराज पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है और पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने का निर्णय लिया है।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!