• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कच्ची शराब के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, महिलाओं ने तहसील में उठाई आवाज

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
29 Views

कच्ची शराब के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, महिलाओं ने तहसील में उठाई आवाज


भीम आर्मी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर उत्तराखंड

खटीमा। फौजा फार्म गांव में कथित तौर पर बनाई और बेची जा रही अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष राजा गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं खटीमा तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अवैध शराब के कारोबार को तत्काल बंद कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजा गौतम ने बताया कि फौजा फार्म गांव में कच्ची शराब बनाने के साथ आसपास के गांवों में इसकी आपूर्ति की जा रही है। उनके मुताबिक, इस अवैध कारोबार के कारण कई परिवार आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। शराब की लत के चलते घरों में मारपीट और विवाद की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जहरीली शराब के सेवन से लोगों की जान को खतरा होने की आशंका भी जताई।

राजा गौतम ने बताया कि करीब 100 से 150 ग्रामीण अपनी शिकायत और मांग प्रशासन तक पहुंचाने के लिए तहसील पहुंचे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई नहीं की तो भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़कों और चौराहों पर चक्का जाम करेगी।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। फिलहाल ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!