• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दिनेशपुर में 42 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
3 Views

दिनेशपुर में 42 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप


ब्यूटी पार्लर के ऊपर बने दो मंजिला भवन के कमरे में मिला शव, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जुटाए साक्ष्य


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर उत्तराखंड

दिनेशपुर। नगर के वार्ड नंबर 8 में 42 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुमित साहा के रूप में हुई है। वह राधा माधव ब्यूटी पार्लर की संचालिका कृष्णा साहा के पति थे।

जानकारी के अनुसार, सुमित साहा ने ब्यूटी पार्लर के ऊपर बने दो मंजिला भवन के एक कमरे में फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। मृतक की बहन ने भी घटना को लेकर अपनी बात रखी।

गौरतलब है कि दिनेशपुर क्षेत्र में आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आने से लोगों में चिंता बनी हुई है। हालांकि सुमित साहा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!