• Sun. May 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पत्रकारिता दिवस पर दिबियापुर में भव्य सम्मान समारोह, शिक्षकों और पत्रकारों को मिला सम्मान

ByTen News One Desk

May 3, 2026
6 Views

पत्रकारिता दिवस पर दिबियापुर में भव्य सम्मान समारोह, शिक्षकों और पत्रकारों को मिला सम्मान


टेन न्यूज़ ii 03 मई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया
औरैया जनपद के दिबियापुर कस्बे में डॉ भीमराव अंबेडकर एजूकेशनल सोसाइटी द्वारा रविवार, 3 मई 2026 को पत्रकार गोष्ठी एवं टीईटी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना और संस्था के कार्यों का विस्तार करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर से आए सुशीम संघप्रिय शास्त्री ने पत्रकारों, शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा और समाज के बीच मजबूत समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है।

संस्था द्वारा वर्षों से गरीब, असहाय और निराश्रित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को डायरी, पेन, प्रशस्ति पत्र और कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया तथा संस्था के विस्तार में सहयोग की अपील की गई।

वहीं, बीते 6 माह से चल रही टीईटी टेस्ट सीरीज में सफल हुए शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र, मेडल और पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य शिक्षकों से भी इस निःशुल्क टेस्ट सीरीज से जुड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार आर्या, संरक्षक प्रोफेसर रॉबिंस, अतिथि प्रोफेसर अमित कुमार, संस्थापक धर्मेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई और शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!