• Thu. Jun 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अलवर: भीषण गर्मी में राहत, निःशुल्क जल वितरण अभियान 5 मई से शुरू

ByTen News One Desk

May 4, 2026
47 Views

अलवर: भीषण गर्मी में राहत, निःशुल्क जल वितरण अभियान 5 मई से शुरू


टेन न्यूज़ !! ०४ मई २०२६ !! अलवर से ब्यूरो रिपोर्ट – रुपेश शर्मा

गर्मी के बढ़ते प्रकोप और पानी की किल्लत को देखते हुए सतीश भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने शहरवासियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। ट्रस्ट द्वारा 5 मई 2026 से अलवर शहर के जल संकट से जूझ रहे इलाकों में टैंकरों के माध्यम से निःशुल्क पानी वितरण अभियान शुरू किया जा रहा है।

इस व्यवस्था के तहत संबंधित वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिक, पूर्व या वर्तमान पार्षद की सूचना पर जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि पानी का वितरण केवल छोटे बर्तनों में लाइन लगाकर किया जाएगा। किसी भी प्रकार के ड्रम या निजी टैंक में पानी नहीं दिया जाएगा।

वितरण की पूरी जिम्मेदारी सूचना देने वाले व्यक्ति की निगरानी में होगी और पानी की आपूर्ति सूचना मिलने के क्रम के अनुसार की जाएगी।

इस जनसेवा कार्य के सुचारू संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें अजय अग्रवाल, प्रेम गांधी, राजेन्द्र आहुजा और संजय अग्रवाल को शामिल किया गया है। जल्द ही अभियान के समन्वय के लिए संयोजक नियुक्त कर संपर्क हेतु मोबाइल नंबर भी जारी किए जाएंगे।

ट्रस्ट के इस प्रयास से भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!