• Thu. Apr 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

युवाओं और महिलाओं ने बढ़ाया मानवता का मान: अलवर में रक्तदान शिविर सफल

ByTen News One Desk

Apr 30, 2026
4 Views

“युवाओं और महिलाओं ने बढ़ाया मानवता का मान: अलवर में रक्तदान शिविर सफल”


टेन न्यूज़ ii 30अप्रैल 2026ब अलवर ब्यूरो: रूपेश शर्मा, राजस्थान

भारत विकास परिषद की अरावली शाखा, अलवर द्वारा सेठ माखनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट, मोतीडूंगरी में एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रांतीय गतिविधि सदस्य मधुर अग्रवाल के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें समाजसेवियों, युवाओं और शाखा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान कुल 24 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे समाज में जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया।

इस अवसर पर शाखा परिवार के सदस्य अभिषेक जैन के पुत्र अरजव जैन ने मात्र 19 वर्ष की आयु में रक्तदान कर सबसे कम उम्र के डोनर बनने का गौरव प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि वे अब तक दो बार रक्तदान कर चुके हैं, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल, शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता एवं रमेश अग्रवाल ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सभी रक्तदाताओं को अरावली शाखा की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर के दौरान सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में मधुर अग्रवाल, अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, सचिव अणिमा गुप्ता, सेवा संयोजक सुनीता गुप्ता, प्रिया खंडेलवाल सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!