• Mon. May 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अलवर: बुद्ध पूर्णिमा पर ध्यान योग कार्यक्रम सम्पन्न, खीर प्रसाद का वितरण

ByTen News One Desk

May 4, 2026
7 Views

अलवर: बुद्ध पूर्णिमा पर ध्यान योग कार्यक्रम सम्पन्न, खीर प्रसाद का वितरण


टेन न्यूज़ !! ०४ मई २०२६ !! अलवर से ब्यूरो रिपोर्ट – रुपेश शर्मा

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद की अलवर शाखा द्वारा ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 मई 2026 को स्वामी विवेकानंद स्मारक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के पास शाम 6 बजे से शुरू हुआ।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन में व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहता है। ऐसे में ध्यान योग एक सरल और प्रभावी माध्यम है, जिससे मन को शांति, आत्मा को पवित्रता और शरीर को आराम मिलता है।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं ध्यान योग गुरु डॉ. एस.सी. मित्तल ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मानव शरीर के आठ चक्रों की जानकारी देते हुए प्राणायाम और योग के माध्यम से प्रतिभागियों को ध्यान के लिए तैयार किया। इसके बाद ॐ ध्वनि के उच्चारण के साथ ध्यान योग कराया गया, जो लगभग आधे घंटे तक चला।

कार्यक्रम के समापन पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर केसर युक्त खीर का भोग लगाकर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर परिषद द्वारा आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई। 3 मई 2026 को प्रातः 6 बजे वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाएगा तथा सुबह 8 बजे बुद्ध विहार स्थित कांजी हाउस (गौशाला) में गौ स्वामणी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए मिट्टी के परिंडे वितरित कर सेवा कार्य भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में परिषद के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें गिरीश गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, लोकेश गोयल, राधेश्याम, राधारमन सोनी, उमाशंकर गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, रामचंद्र अग्रवाल, अल्का मित्तल, मिट्ठन लाल गुप्ता, शकुन गुप्ता, सुधा गुप्ता और साधना गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!