• Wed. Jun 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अलवर: “वर्ल्ड लाफ्टर डे” 3 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा, योग व हंसी सेहत का संदेश देंगे

ByTen News One Desk

May 4, 2026
46 Views

अलवर: “वर्ल्ड लाफ्टर डे” 3 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा, योग व हंसी सेहत का संदेश देंगे


टेन न्यूज़ !! ०४ मई २०२६ !! अलवर से ब्यूरो रिपोर्ट – रुपेश शर्मा

अलवर में 3 मई 2026, रविवार को “वर्ल्ड लाफ्टर डे” बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन में शहर की कई प्रमुख संस्थाएं संयुक्त रूप से भाग लेंगी, जिनमें भारत विकास परिषद, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पतंजलि परिवार, भारतीय योग संस्थान, लायंस क्लब अलवर मत्स्य, स्काउट एंड गाइड फेलोशिप सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन कंपनी बाग में प्रातः 6:00 बजे से किया जाएगा।

आर.डी.एन.सी. मित्तल फाउंडेशन द्वारा संचालित अलवर लाफ्टर क्लब के संस्थापक डॉ. एस.सी. मित्तल ने बताया कि लाफ्टर योग (जेलोटोलॉजी) शरीर में एंडोर्फिन नामक प्राकृतिक हार्मोन का उत्पादन करता है, जो दर्द को कम करने, हृदय स्वास्थ्य बेहतर करने और तनाव घटाने में सहायक होता है। इस वर्ष का थीम “हंसी के माध्यम से विश्व शांति” रखा गया है।

उन्होंने बताया कि विश्व हंसी दिवस की शुरुआत 10 मई 1998 को डॉ. मदन कटारिया द्वारा मुंबई में की गई थी। लाफ्टर योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, पाचन तंत्र बेहतर होता है, मांसपेशियों को आराम मिलता है और सामाजिक संबंध भी मजबूत होते हैं।

कार्यक्रम में लाफ्टर योग से पहले विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम संयोजक गिरीश गुप्ता द्वारा लाफ्टर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें सही जवाब देने वालों को तुरंत पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार जैसे अंकुरित मूंग, मोठ, चना, किशमिश, काजू की चाट एवं नींबू की शिकंजी वितरित की जाएगी।

गिरीश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर अलवर लाफ्टर क्लब के 11 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव भी मनाया जाएगा। क्लब की शुरुआत 4 मई 2015 को हुई थी। कार्यक्रम में प्रथम प्रशिक्षक डॉ. रश्मि जैन और डॉ. सुनील जैन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!