• Wed. May 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विकसित भारत युवा संसद 2026 में शाहजहांपुर के युवाओं ने रखे सशक्त विचार

ByTen News One Desk

May 6, 2026
4 Views

विकसित भारत युवा संसद 2026 में शाहजहांपुर के युवाओं ने रखे सशक्त विचार


टेन न्यूज़ ii 06 मई 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर/लखनऊ: भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में “विकसित भारत 2047” के विजन पर आधारित विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश विधानसभा में किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित युवाओं ने भाग लेकर देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

शाहजहांपुर जनपद से चयनित प्रतिभागियों में ऐनुल हुदा अंसारी, स्वर्णिमा गुप्ता, विनीत कुमार, कोमल पांडे और ललित हरि मिश्रा शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समानता और नवाचार जैसे विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर ऐनुल हुदा अंसारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक युवाओं को ऐसे मंचों पर भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि युवा संसद जैसे कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक समझ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस मंच से उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना, टीमवर्क और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला।

अंत में उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर ऐसे अवसरों का लाभ उठाएं, क्योंकि युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!