• Wed. May 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, खुदागंज पुलिस को सफलता

ByTen News One Desk

May 6, 2026
7 Views

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, खुदागंज पुलिस को सफलता


टेन न्यूज़ ii 06 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क@शाहजहाँपुर |
जनपद शाहजहाँपुर के थाना खुदागंज पुलिस ने हत्या से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी।

घटना का विवरण
दिनांक 26 मार्च 2026 को ग्राम बखौरा निवासी बबली पत्नी स्व. अनिल ने थाना खुदागंज में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि अभियुक्त सुरजीत ने उनके पति को शराब पिलाने के बाद चारपाई पर जोर से गिरा दिया, जिससे चारपाई का पाया सिर में लगने से उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 66/2026 धारा 105/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 06 मई 2026 को सुबह 09:10 बजे चिरचिरा पुलिया से म्युना मार्ग पर करीब 100 कदम की दूरी से अभियुक्त सुरजीत पुत्र ओमकार (उम्र करीब 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम
इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों की प्रमुख भूमिका रही—
उप निरीक्षक शिवमोहन सिंह
हेड कांस्टेबल अजय देवल
कांस्टेबल अमित भाटी

खुदागंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!