• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मदनापुर में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल

ByTen News One Desk

May 10, 2026
6 Views

मदनापुर में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल


टेन न्यूज़ !! १० मई २०२6 !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मदनापुर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल आरोपी अभिषेक को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को ग्राम चन्दपुर निवासी दिनेश ने अपने भाई हरिओम की हत्या की रिपोर्ट थाना मदनापुर में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना, घटनास्थल निरीक्षण, सर्विलांस टीम और मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव निवासी अभिषेक पुत्र सुरेश की संलिप्तता सामने आई।

रविवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी को चन्दोखा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव की एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। इसी बीच चंडीगढ़ नौकरी पर जाने के दौरान मृतक हरिओम उसकी प्रेमिका से बातचीत करने लगा था, जिससे वह नाराज था।

आरोपी के अनुसार उसने पहले हरिओम को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने हत्या की योजना बना ली। घटना वाले दिन उसने हरिओम को फोन कर गुरूराज सिंह के यूकेलिप्टिस के बाग में बुलाया, जहां लोहे की पाइप से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!