• Sun. May 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर वित्त मंत्री सख्त, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई

ByTen News One Desk

May 10, 2026
4 Views

शाहजहांपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर वित्त मंत्री सख्त, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई


टेन न्यूज़ ii 10 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में नगर की यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को शहर की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए।

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पहली और दूसरी बार जुर्माना लगाया जाए, इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम, व्यापार मंडल और सभासदों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए।

मंत्री ने निर्देशित किया कि दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध रूप से खड़े वाहनों पर चालान से पहले सार्वजनिक घोषणा कर लोगों को जागरूक किया जाए। घंटाघर, केरूगंज और बस अड्डे पर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा वहां संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि बाहर जाने वाली बसों का संचालन नए सैटेलाइट बस अड्डे से कराया जाए, ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो सके। सड़क किनारे लगने वाले रेहड़ी-ठेलों को वेंडिंग जोन में भेजने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के नर्सिंग होम और बारात घर संचालकों के साथ बैठक कर तीन माह के भीतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। तब तक प्रत्येक प्रतिष्ठान पर वाहनों को व्यवस्थित खड़ा कराने के लिए एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाने को कहा गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी तथा जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!