• Thu. May 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सीआरपीएफ जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी जवान को अंतिम विदाई

ByTen News One Desk

May 14, 2026
1 Views

सीआरपीएफ जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी जवान को अंतिम विदाई



टेन न्यूज़ !! १४ मई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी सीआरपीएफ सूबेदार शैलेन्द्र कुमार के निधन के से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीर जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया, परिजनों सहित मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए गांव में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा के दौरान गांव की गलियां “भारत माता की जय” और “शहीद शैलेन्द्र कुमार अमर रहें” के नारों से गूंज उठीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और क्षेत्रीय लोग शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। जवान का राजकीय सम्मान और सैन्य परंपराओं के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गार्ड सलामी दी।

मौके पर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर शशांक शाहू, विकास सिंह, राजकुमार सहित ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ लखनऊ से पहुंचे अधिकारियों ने पुष्प, श्रद्धासुमन अर्पित किए वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेला थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम, एलआईयू इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, आरक्षी विशाल तंवर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

अंतिम संस्कार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अम्बुज सिंह, बाबा बदन,दीपू यादव, अनबार खान,अतुल कुमार, सुनील कुमार, शीलू कुशवाहा, राम प्रकाश, सतेंद्र सिंह, श्याम सिंह, रमेश सिंह, नीलू, जेपी त्रिवेदी, ब्रजमोहन, आशुतोष कुमार समेत क्षेत्र के तमाम प्रमुख लोग शामिल हुए।

ग्रामीणों ने बताया कि शैलेन्द्र कुमार बेहद मिलनसार अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। नम आंखों और भारी मन से लोगों ने अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!