सौरिख थाने में महिला बैरक का भव्य उद्घाटन, एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
टेन न्यूज ।। 14 मई 2026 ।। रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह
लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)
पुलिस विभाग में महिला पुलिसकर्मियों की सहूलियत, और उनके काम के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं
इसी कड़ी में आज थाना सौरिख में नवनिर्मित महिला बैरक का भव्य उद्घाटन किया गया, जिला कप्तान कन्नौज नें खुद फीता काटकर इस बैरक की शुरुआत की, इस अवसर पर एडिशनल एसपी कन्नौज,सीओ छिबरामऊ, एसएचओ थाना सौरिख, प्रभारी निरीक्षक थाना सकरावा समेत पूरा पुलिस अमला मौजूद रहा, उद्घाटन के बाद पुलिस परिवार का एक बेहद भावुक और एक एकजुट करने वाला रूप भी देखने को मिला
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख में नवनिर्मित आधुनिक महिला बैरक का उद्घाटन होना था, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पहुंचे, जहां जयंती प्रसाद गंगवार प्रभारी निरीक्षक थाना सौरिख सहित पुलिस बल ने मुस्तैदी के साथ उनका स्वागत किया, एसपी एवं एडिशनल एसपी नें उपस्थित समग्र पुलिस बाल के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए
इसके बाद जैसे ही उद्घाटन का वक्त आया, तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, एसपी साहब ने हाथ में कैंची थामी तो, तो वही विभाग में उनके सहयोगी एडिशनल एसपी अजय कुमार ने पूरे सम्मान के साथ फीते को पकड़ा, बगल में खड़े सुरेश कुमार क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ भी इस पल के गवाह बने
अधिकारियों के इस बेहतरीन तालमेल के बीच पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर महिला बैरक को महिला पुलिसकर्मियों को समर्पित कर दिया
उद्घाटन की औपचारिकताओं के बाद रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जहां कन्नौज जनपद के पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी छिबरमऊ सहित पूरा पुलिस फोर्स मौजूद रहा, अधिकारियों ने अपने मातहातों के साथ बैठकर रात्रि का खाना खाया, जिससे पुलिसकर्मियों का हौसला दोगुना हो गया
सारा कार्यक्रम खुशनुमा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में देर रात्रि तक संपन्न हुआ
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट
