बिरिया बाबा मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस रही अलर्ट
टेन न्यूज ।। 14 मई 2026 ।। अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहाँपुर। नगर में आयोजित बिरिया बाबा मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
पिछले वर्षों में हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए इस बार मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
कोतवाल प्रिंस शर्मा ने मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मेले में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
