• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की भिड़ंत में युवक की मौत

ByTen News One Desk

May 12, 2026
2 Views

कटरा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की भिड़ंत में युवक की मौत


टेन न्यूज़ ii 12 मई 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौधरी ढाबे के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बरेली निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बरेली के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम अठकोना निवासी विवेश उर्फ कल्लू यादव और उसका भाई संदीप यादव ट्रक लेकर कटरा स्थित एक फैक्ट्री की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका ट्रक रांग साइड से हाईवे पर चल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक में सवार सचिन यादव (22) पुत्र छत्रपाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मृतक के पिता छत्रपाल यादव ने मामले में साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!