• Fri. May 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन समाधान के तहत बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीनों से हटे अवैध कब्जे

ByTen News One Desk

May 15, 2026
4 Views

मिशन समाधान के तहत बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीनों से हटे अवैध कब्जे


टेन न्यूज ii 15 मई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। जनपद में “मिशन समाधान” अभियान के तहत राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान वर्षों पुराने विवादों का निस्तारण करते हुए चकरोड, तालाब, नाली, खेल मैदान, बंजर भूमि और खाद के गड्ढों सहित विभिन्न सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया गया। साथ ही ग्रामीणों के आपसी विवादों का भी पारदर्शिता के साथ समाधान कराया गया।

तहसील औरैया क्षेत्र के ग्राम सरसई, जरूहौलिया, भीखमपुर, मिर्जापुर, वैरमशाह, पैगम्बरपुर, दासपुर, निगड़ा, सेहुद, गौरीगंगा प्रसाद, ककोर बुजुर्ग, सौंधेमऊ, जमुहां, शेरपुर सरैया एवं दौलतपुर समेत कई गांवों में कुल 30 पुराने मामलों का निस्तारण किया गया। राजस्व और पुलिस टीम ने पैमाइश एवं निशानदेही कराकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाए।

इसी प्रकार तहसील अजीतमल के मोहारी, फूलपुर, महमूदपुर, नियामतपुर, बीसलपुर, चपटा, टंडवा विकू, जगदीशपुर, अकबरपुर, अयाना एवं जसवंतपुर गांवों में कुल 22 मामलों में कार्रवाई की गई। टीमों ने चकरोड, तालाब, नाली एवं बंजर भूमि को कब्जा मुक्त कराया तथा आपसी विवादों का समाधान कराया।

वहीं तहसील बिधूना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। यहां शिवपुर, बम्हरौलिया, रूपपुर सहार, बेला, याकूबपुर, कुदरकोट, ऐरवा, सहायल, फफूंद समेत दर्जनों गांवों में कुल 54 पुराने मामलों का निस्तारण किया गया। राजस्व एवं पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से पैमाइश कराते हुए सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटवाए और ग्रामीणों के विवाद सुलझाए।

प्रशासन का कहना है कि मिशन समाधान अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!