7 Views
ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु दिनांक 20 मई, 2026 से 03 जून, 2026 तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
टेन न्यूज़ !! १९ मई २०२६ !! डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने जानकारी देते हुए बताया है कि निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र सं0 285 दिनांक 15 मई, 2026 द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोज़गार युवक/युवतियों को ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराये जाने के दृष्टिगत कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षणदायी संस्थाओं के चयन के लिए विभाग द्वारा समय-सारिणी जारी की गयी है।
सूच्य है कि नीलिट से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षणदायी संस्थाओं द्वारा दिनांक 20 मई, 2026 से 03 जून, 2026 तक विभागीय वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किये जाने एवं सम्बन्धित अभिलेखों व आधारभूत ढांचे तथा दिये गये प्रारूप पर नोटरी शपथ-पत्र का विवरण अपलोड करने के साथ हार्डकापी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, शाहजहॉपुर में संलग्नकों सहित उपलब्ध कराये जाने हेतु तिथि निर्धारित की गयी है।
उपरोक्तानुसार मानक के अनुरूप योग्य कम्प्यूटर संस्थाऐं निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करते हुए प्रक्रियात्मक कार्यवाही कर सकते हैं। उक्त के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट अथवा जनपद कार्यालय कक्ष सं0 307, विकास भवन, शाहजहॉपुर से प्राप्त कर सकते हैं।

