• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में तिलहर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

May 20, 2026
6 Views

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में तिलहर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! २० मई २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर । लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने और पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में तिलहर बार एसोसिएशन ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा।

बार एसोसिएशन के महासचिव राहुलदेव सागर के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्र अधिवक्ताओं ने लखनऊ में 17 मई को हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। ज्ञापन में मांग की गई कि निर्दोष एवं निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

अधिवक्ताओं ने यह भी मांग उठाई कि जिन वकीलों के चैंबर तोड़े गए हैं, उनके बैठने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जल्द से जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं और अधिवक्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान अचित द्विवेदी, सत्यवीर, महेश चंद्र, अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार सक्सेना, उमेश तिवारी, राजवीर सिंह यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!