• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्री राम जानकी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

ByTen News One Desk

May 20, 2026
51 Views

श्री राम जानकी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत


टेन न्यूज़ !! २० मई २०२६ !! रामचन्द्र  सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। मझोला क्षेत्र के भंडारा स्थित श्री राम जानकी विराजमान मंदिर से मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कथा वाचक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत मझोला हनुमान मंदिर से भंडारा स्थित श्री राम जानकी विराजमान मंदिर तक स्वागत यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने पूज्य महाराज का भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोपहर तीन बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो नहर मार्ग होते हुए मझोला से भंडारा पहुंची। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं।

कथा वाचक पंडित शुभम तिवारी ने बताया कि यह दिव्य आयोजन पूज्य श्री श्री 108 बाबा रामदास जी महाराज, महंत श्री राम जानकी विराजमान मंदिर भंडारा की पावन सन्निधि में आयोजित किया जा रहा है। बंजरिया (पूरनपुर) से पधारे कथाव्यास पंडित शुभम तिवारी जी महाराज के श्रीमुख से 19 मई से 25 मई तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। वहीं 26 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मझोला चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!