• Sat. May 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लू व भीषण गर्मी के चलते जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

ByTen News One Desk

May 23, 2026
3 Views

लू व भीषण गर्मी के चलते जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा


टेन न्यूज ii 23 मई 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल

औरैया। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव (लू) की चेतावनी को देखते हुए जनगणना कार्य को जुलाई माह तक स्थगित किए जाने की मांग उठने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नीरज प्रसाद को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में प्रदेशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है तथा कई जनपदों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। मौसम विभाग और शासन की ओर से लगातार लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को फील्ड में भेजना उनकी सुरक्षा के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

प्रतिनिधियों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण आमजन भी दिन के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी एकत्र करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जनगणना कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई।

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए मई और जून माह में जनगणना कार्य स्थगित कर जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से पुनः शुरू कराने की मांग की। उन्होंने इस मुद्दे को जन-सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए शासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

इस दौरान यूटा महामंत्री विनय वर्मा, शशिकांत गौतम, अवनीश राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!