• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हादसे के बाद पुलिस पर उठे सवाल: घायल छात्रों के मामले में पुलिस का गैर-जिम्मेदाराना रवैया, इंस्पेक्टर बोले– “कोई सूचना नहीं”

ByTen News One Desk

Jun 4, 2026
56 Views

हादसे के बाद पुलिस पर उठे सवाल: घायल छात्रों के मामले में पुलिस का गैर-जिम्मेदाराना रवैया, इंस्पेक्टर बोले– “कोई सूचना नहीं”


टेन न्यूज ii 04 जून 2026 ii रिपोर्ट: नीरज प्रताप सिंह | छिबरामऊ (कन्नौज)

कन्नौज जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ओर दोनों घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।

घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के कुशल पुर्वा तिराहे की बताई जा रही है, जहां सुबह करीब 9:30 बजे ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहे छात्र पुष्पेंद्र और आकाश को एक तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन दोनों छात्रों को तत्काल सीएचसी तालग्राम लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।

पीड़ित पिता लाल सिंह का कहना है कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ तालग्राम थाने में नामजद तहरीर दी है। हालांकि, जब इस संबंध में थाना इंस्पेक्टर से बातचीत की गई तो उन्होंने ऐसी किसी घटना या शिकायत की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

इस विरोधाभासी स्थिति ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!