• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज पहुंचे शंकराचार्य, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग

ByTen News One Desk

Jun 4, 2026
12 Views

कन्नौज पहुंचे शंकराचार्य, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग


टेन न्यूज ii 04 जून 2026 ii रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र | टेन न्यूज़ कन्नौज

उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में आज ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पहुंचे, जहां उन्होंने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर निकाली जा रही विशाल यात्रा में भाग लिया। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और गौ भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कन्नौज के पाल चौराहा क्षेत्र में शंकराचार्य के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने गौ माता के सम्मान में अपना समर्थन व्यक्त किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण और गौ सम्मान को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग लगातार तेज हो रही है और समाज के विभिन्न वर्ग इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

वहीं, सूर्या हत्याकांड को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र, यश दोहरे, अंशु पाल, रजनीकांत यादव, कल्याण सिंह दोहरे (पूर्व विधायक) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!