• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर तिलहर स्टेशन पर उतारी गई महिला, सीएचसी में बेटे को दिया जन्म

ByTen News One Desk

Jun 5, 2026
145 Views

चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर तिलहर स्टेशन पर उतारी गई महिला, सीएचसी में बेटे को दिया जन्म


Ten News !! 05 June 2026, Amuk Saxena

तिलहर। गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर तिलहर रेलवे स्टेशन पर उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

प्रसूता प्रीति पत्नी पिंटू सिंह अपने भाई अभिषेक के साथ हरियाणा के यमुनानगर से बीएड परीक्षा देकर गंगा-सतलुज एक्सप्रेस से बिहार के भभुआ रोड लौट रही थीं। यात्रा के दौरान सुबह अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की जानकारी मिलने पर टीटीई ने तत्काल तिलहर रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

महिला को एंबुलेंस से सीएचसी तिलहर भेजा गया, जहां स्टाफ नर्स शिवानी, ललिता, वर्षा राठौर और नीलम की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसूता ने एक पुत्र को जन्म दिया। बताया गया कि यह उनका दूसरा बच्चा है।

परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और रेलवे कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। परिजनों ने आगे की यात्रा के लिए पुनः रेलवे आरक्षण करा लिया है और बिहार रवाना होने की तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!