• Fri. Jul 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अजीतमल: में पांच दिवसीय बौद्ध,भीम कथा का आयोजन, समाज सुधार का दिया संदेश

ByTen News One Desk

Jun 6, 2026
42 Views

अजीतमल: में पांच दिवसीय बौद्ध,भीम कथा का आयोजन, समाज सुधार का दिया संदेश


Ten News !! 06 June 2026 !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम भौनिका पुरवा में पांच दिवसीय बौद्ध व भीम कथा का विशाल आयोजन किया गया है। कथा 3 जून से शुरू होकर 7 जून को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।

कथा वाचिका रागिनी बौद्ध ने तथागत गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन और डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के मूल मंत्र पर जोर दिया।

रागिनी बौद्ध ने संविधान में दिए गए समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकारों को कथा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

कथा के प्रमुख संदेश:
1. मानवता और समानता: जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध कर सभी मनुष्यों को समान मानने की प्रेरणा दी गई।
2. शिक्षा और संघर्ष: बताया गया कि शिक्षा ही अज्ञानता और अंधविश्वास को दूर करने का सबसे बड़ा साधन है।
3. बुद्ध के सिद्धांत: गौतम बुद्ध के चार आर्य सत्य और मध्यम मार्ग अपनाने की सीख दी गई।
4. पंचशील के सिद्धांत: हिंसा न करना, चोरी न करना, व्यभिचार न करना, झूठ न बोलना और नशे से दूर रहने पर जोर दिया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति और समाज सुधार है।
कार्यक्रम में सहायक कथा वाचिका जोनू बौद्ध व प्रदीप बौद्धाचार्य भी शामिल रहे। मोनू,सर्वेश कुमार पूर्व प्रधान, जीतू, अंशुल, डॉक्टर रामप्रकाश, योगेश, छोटे नायक, अखिलेश सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। आयोजकों ने कथा वाचिका का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!