• Sun. Jun 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“तिलहर के गोसाई मंदिर में गीता गंगा प्रवाह, भगवान कृष्ण के स्वरूप का हुआ वर्णन”

ByTen News One Desk

Jun 7, 2026
11 Views

“तिलहर के गोसाई मंदिर में गीता गंगा प्रवाह, भगवान कृष्ण के स्वरूप का हुआ वर्णन”


टेन न्यूज ii 07 जून 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । तिलहर के प्राचीन गोसाई मंदिर में 21 मई से चल रहा श्रीमद्भगवद् गीता गंगा प्रवाह कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति के साथ जारी है। रविवार को कार्यक्रम के 17वें दिन परम पूज्य आचार्य पं. रामासरे मिश्रा जी के सानिध्य में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक गीता प्रवचन आयोजित किया गया।

आर्युवेदाचार्य डॉ. प्रमोद मिश्रा ने श्रीमद्भगवद् गीता के 10वें अध्याय का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि परमात्मा सृष्टि के कण-कण में विराजमान हैं और मनुष्य को कर्म करते हुए फल ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए।

इस अवसर पर आचार्य पं. रामासरे मिश्रा ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने कर्म ईश्वर को समर्पित करने चाहिए, क्योंकि कर्मों के अनुरूप फल देना परमात्मा का कार्य है। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!