• Sun. Jun 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“मिशन 2027 का बिगुल! तिलहर में अपना दल (एस) की बड़ी बैठक, लखनऊ कूच का ऐलान”

ByTen News One Desk

Jun 7, 2026
9 Views

“मिशन 2027 का बिगुल! तिलहर में अपना दल (एस) की बड़ी बैठक, लखनऊ कूच का ऐलान”


टेन न्यूज ii 07 जून 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के गेस्ट हाउस में रविवार को अपना दल (एस) की जिलास्तरीय मासिक बैठक जोरदार तरीके से आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिलाध्यक्ष सुनील पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला महासचिव सूर्य कुमार गंगवार एडवोकेट ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि राज्य कार्यकारिणी सदस्य ओमकार पटेल एवं विशिष्ट अतिथि बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दानिश जिशान खान मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, गांव-गांव विस्तार करने और मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक का सबसे बड़ा फोकस आगामी 02 जुलाई को लखनऊ में होने वाले यशकायी डॉ. सोनेलाल पटेल जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने पर रहा। नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।

बैठक में राजीव पटेल, डॉ. ओमपाल गंगवार, दुष्यंत गंगवार, सर्वेश गंगवार, ऋषभ गंगवार, अशफाक खां, शिवनंदन सागर, अभिनव कश्यप, अजय कुमार कठेरिया, अजय गंगवार, देवेंद्र कुमार गंगवार, शैफ अली खान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!