• Sun. Jun 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में “गंदे तालाब ने ली युवक की जान! जलकुंभी और दलदल बना मौत की वजह?”

ByTen News One Desk

Jun 7, 2026
10 Views

औरैया में “गंदे तालाब ने ली युवक की जान! जलकुंभी और दलदल बना मौत की वजह?”


टेन न्यूज़ ii 07 जून 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। फफूँद थाना क्षेत्र के गांव पसईपुर स्थित एक तालाब में युवक की डूबने से हुई मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की बदहाल स्थिति और सफाई के अभाव ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। उनका कहना है कि यदि समय रहते तालाब की सफाई कराई गई होती, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।

ग्रामीणों के अनुसार, जब दिनेश राजपूत तालाब में डूब रहा था, तब आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तालाब में फैली जलकुंभी, काई, दलदल और गंदगी के कारण कोई भी उसके करीब नहीं पहुंच सका। बचाव के दौरान कुछ लोगों के खुद पानी में फंसने का खतरा भी पैदा हो गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं कराई गई, जिसके चलते उसमें जलकुंभी और काई की मोटी परत जम गई है। इससे पानी की गहराई और वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक भैंस भी इसी तालाब में फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने तालाब की सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब की तत्काल सफाई कराने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। वहीं, गांव में युवक की मौत के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!