• Sun. Jun 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“रोटी कमाने निकला मजदूर सड़क हादसे का शिकार, 1 माह के मासूम समेत तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया”

ByTen News One Desk

Jun 7, 2026
9 Views

“रोटी कमाने निकला मजदूर सड़क हादसे का शिकार, 1 माह के मासूम समेत तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया”


टेन न्यूज़ ii 07 जून 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। फफूँद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक माह के मासूम बेटे को छोड़ गया है। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य होने के कारण उसकी मौत से घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान निवासी 26 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र अशोक वाल्मीकि मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह क्षेत्र के गांव चिरैयापुर में एक टैंक की सफाई का काम करने गया था। देर रात काम खत्म कर वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी औरैया मार्ग पर सुक्खू के अड्डा गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को आयुर्वेदिक चिकित्सालय चिचौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गौरव अपने पीछे पत्नी, छह वर्षीय पुत्री परी, दो वर्षीय पुत्री चिंगी तथा एक माह के मासूम बेटे को छोड़ गया है। पिता की असमय मौत से मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!